Latest News & Updates

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा राज्य स्तरीय त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान - 2026

Feb 01, 2026



महासभा की प्रथम संयुक्त प्रबंधकारिणी की दिनांक 31 जनवरी 2026 को संपन्न बैठक में लिए गए निर्णयानुसार, महासभा का “राज्य स्तरीय त्रैवार्षिक सदस्यता अभियान - 2026"
दिनांक 01 फरवरी 2026 से 30 जून 2026 तक की अवधि के लिए प्रारंभ किया गया है।
सदस्यता विवरण:
सदस्यता शुल्क : ₹100/-
(रुपये एक सौ मात्र)
सदस्यता अवधि : 03 वर्ष
अभियान अवधि :
01 फरवरी 2026 से 30 जून 2026 तक
उक्त अवधि के अंतर्गत जो भी सदस्य सदस्यता शुल्क जमा करेंगे, वे शुल्क जमा करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए महासभा के राज्य स्तरीय त्रैवार्षिक साधारण सदस्य माने जाएंगे।
ये सदस्य महासभा की राज्य स्तरीय समिति के पदाधिकारियों के चुनाव में ही मतदान में भाग ले सकते हैं।
सदस्यता फॉर्म महासभा की वेबसाइट पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों ही माध्यमों से उपलब्ध है।
Website : digjainmahasabha.org
- गजराज जैन गंगवाल
   राष्ट्रीय अध्यक्ष