श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा

1 श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा’ के १९८२ में कोटा में आयोजित अधिवेशन में श्री निर्मल कुमार जैन सेठी एवं श्री त्रिलोक चन्द कोठारी अध्यक्ष एवं महामंत्री निर्वाचित हुए। धर्म संरक्षिणी महासभा को पुनः सक्रिय करने के संकल्प के साथ यह भावना कालान्तर में बलवती हुई कि महासभा के तीर्थक्षेत्र विभाग के कार्यों के [...]

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा

2 श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा’ के १९८२ में कोटा में आयोजित अधिवेशन में श्री निर्मल कुमार जैन सेठी एवं श्री त्रिलोक चन्द कोठारी अध्यक्ष एवं महामंत्री निर्वाचित हुए। धर्म संरक्षिणी महासभा को पुनः सक्रिय करने के संकल्प के साथ यह भावना कालान्तर में बलवती हुई कि महासभा के तीर्थक्षेत्र विभाग के कार्यों के [...]

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा

3 ‘श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा’ के अंतर्गत श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परीक्षालय बोर्ड का गठन दिगम्बर जैन स्कूलों में विद्यार्थियों को जैन आगम की शिक्षा देने हेतु इंदौर से संचालित किया गया था। जैन समाज में शिक्षा के बढ़ते हुए महत्व को दृष्टिगत रखते हुए ‘ ऑल इण्डिया दिगम्बर जैन एज्यूकेशनल बोर्ड’ की [...]

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा

4 श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की स्थापना श्रवणबेलगोल में जनवरी २००६ में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित महासभा रजत अध्यक्षता अधिवेशन में श्रीमती सरिता महेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता एवं डॉं. नीलम जैन के मुखय संयोजकत्व में हुई।   इसका शुभारंभ महिला महासभा के उद्देश्यानुसार अल्पसाधन वाली श्रवणबेलगोल की [...]

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चेरिटेबल ट्स्ट

5 श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालन करने एवं अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ‘श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट’ का नवम्बर १,१९८८ में रजिस्टे्रशन कराया गया। ट्रस्ट के गठन के पीछे जनकल्याण तथा महासभा के विविध आयामों में सहयोग देने की भावना है। ट्रस्ट के [...]

 
 
अपील

12 जनवरी 2013 को श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा की कार्यकारिणी की दिल्ली में सम्पन्न बैठक में महासभा के दिल्ली और लखनऊ कार्यालय के चालू खर्चों के बारे में विचार विमर्श किया गया। सब ने यह महसूस किया कि कार्यालय के खर्च ध्रुवफण्ड के ब्याज से पूरे नहीं किए जा सकते।

इसके पहले इस समस्या पर 2010 की एक बैठक में विचार विमर्श हुआ था। उसमें यह तय किया गया था कि पूरे भारतवर्ष में 20-25 लोगों से हर वर्ष अगले 3 वर्षों के लिए एक-एक लाख रुपए लेकर इस घाटे की पूर्ति की जाए। परन्तु कुछ ऐसी परिस्थितियाँ बन गईं कि यह कार्य पूरा नहीं हो सका।

अभी हमारे खर्च निम्नलिखित हैं:-

दिल्ली कार्यालय - 20 लाख रुपए प्रतिवर्ष (इन्कम का कोई साधन नहीं है)

लखनऊ कार्यालय - जो भी खर्च होता है उसके घाटे की पूर्ति करने के लिए प्रतिवर्ष 8 लाख रुपयों की आवश्यकता

ऐसी परिस्थितियों में काफी विचार विमर्श होने के बाद में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि पूरे भारतवर्ष में लोगों से 25 हजार रुपए प्रतिवर्ष अगले तीन वर्षों के लिए लेकर उनको महासभा व्यवस्था सहयोगी पद देकर के पैसे इकट्टे किए जायें। सब लोगों ने कहा कि इस धनराशि से हम अनेक लोगों को महासभा से जोड़ भी सकेंगे और किसी पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा।

इस योजना के स्वीकृत होते ही निम्नलिखित लोगों ने अपने नाम लिखाये:-

श्री त्रिलोकचन्द जी कोठारी, नई दिल्ली
श्री जमनालाल जी हपावत, मुम्बई
श्री बसंतलाल जी किकावत, मुम्बई
श्री प्रकाशचन्द जी बड़जात्या, चैन्नई
श्रीमती सोहनी देवी सेठी, धर्मपत्नी स्व. श्री हरकचंद सेठी, नई दिल्ली
श्री डूंगरमल गंगवाल, नई दिल्ली
श्री पंकज जैन, डायरेक्टर-पारस चैनल, नई दिल्ली
श्री विनोद कुमार छाबड़ा, सुपुत्र स्व. श्री मांगीलाल छाबड़ा, नई दिल्ली/डीमापुर

दिल्ली में महासभा का कार्यालय होने से हमें अल्पसंख्यक के मुद्दे में बहुत सहयोग मिला है और हम लोग 13 राज्यों में जैन समुदाय को अल्पसंख्यक घोषित करवाने में सफल हुए हैं।

जैन पुरातत्व की रक्षा के कार्य में दिल्ली कार्यालय होने से काफी कार्य हुआ है और आगे भी निरन्तर होगा।

राजनीतिक क्षेत्र में भी सभी राजनैतिक पार्टियों से सम्पर्क करने में भी हमें दिल्ली कार्यालय से काफी सहयोग मिला है।

महासभा की स्काॅलरशिप योजना में दिल्ली कार्यालय होने के कारण हमें बहुत सहयोग प्राप्त हुआ है।

दिल्ली में दिगम्बर जैन समाज के लगभग 4 लाख से भी अधिक लोग रहते हैं। उनसे संबंध रखने में हमंे दिल्ली में कार्यालय होने से काफी सहयोग प्राप्त हुआ है।

भारत के सभी प्रांत के लोग यहां आते हैं। दिल्ली में आना उनके लिए सरल होता है और उनको यहां आकर अपनी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श करने के कार्य में भी दिल्ली कार्यालय से सहयोग मिलता है।

विदेशों में रहने वाले दिगम्बर जैन भाईयों से सम्पर्क करने में भी बहुत सहयोग मिलता है। अभी जैना (अमेरिका) के चैयरमेन डाॅ. सुशील जैन और उपाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द जैन कार्यालय में दो बार पधार चुके हैं।

मेरा समाज से निवेदन है कि इस योजना के अन्तर्गत अपना आर्थिक सहयोग
‘श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट’, नई दिल्ली’ के पक्ष में चेक या आॅनलाइन श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट के पंजाब नेशनल बैंक, नेहरू प्लेस ब्रान्च, नई दिल्ली के एकाउण्ट नं0 152 900 010 00 97613 अथवा आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, नेहरू प्लेस ब्रान्च, नई दिल्ली के एकाउण्ट नं. 629 401 133 197 में आॅनलाइन जमा करने की या निम्नलिखित पते पर भेजने की कृपा करें।

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट
5 खण्डेलवाल दिगम्बर जैन मन्दिर काम्पलैक्स,
राजा बाजार, कनाॅट प्लेस,
नई दिल्ली – 110 001
टे.ः 011- 23344668, 23344669

निर्मल कुमार जैन सेठी
राष्ट्रीय अध्यक्ष-महासभा
viagra



 
 
Follow uo on: